फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सात चोरियों को अंजाम देने वाले अंतरजनदीय तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियावां। गिरोह बनाकर चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने थाना क्षेत्र की चार चोरियों के साथ संडीला, टड़ियावां और अतरौली थाना क्षेत्र में एक-एक चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपियों के पास से नकदी और आभूषण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली है कि रविवार सुबह चिरैयाझला पुल पर कुछ संदिग्ध मौजूद हैं। वहां घेराबंदी करके दो बाइकों पर सवार तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में संदिग्धों ने अपना नाम सीतापुर जनपद के तंबौर थाना क्षेत्र के जालिमपुरवा निवासी अनिल कुमार, मिश्रीलाल और सदरपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर निवासी धनेश्वर बताया।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने 30 अप्रैल 2025 को थाना क्षेत्र के बिन्नहा गांव निवासी कुरेंद्र के मकान से 10 हजार रुपये और आभूषण, सबरदा गांव के मकान से खाने-पीने का सामान, मुरवा गांव में सर्वेश के मकान से घरेलू सामान और 13 अक्तूबर की रात सुधीर मिश्रा की परचून, बीयर और शराब की दुकान से चोर 10,400 रुपये और 1.08 लाख रुपये ले जाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के जामुन तिराहा स्थित अमित की खाद बीज की दुकान से एक अप्रैल को 45 हजार रुपये, 21 जून को अतरौली थाना क्षेत्र के निरियाखेड़ा में सोनी के मकान से 50 हजार रुपये और आभूषण, टड़ियावां थाना क्षेत्र के मसनिया गांव में अवधेश के मकान से 11 हजार रुपये और पीतल के बर्तन चोरी करने की बात स्वीकार की है।
थानाध्यक्ष के मुताबिक, आरोपियों ने गिरोह में दो अन्य लोगों के शामिल होने की बात बताई है, जिनके नाम और पता अतरौली थाना क्षेत्र के ढिकुन्नी निवासी रामजी और लखीमपुर खीरी जनपद के ईसानगर थाना क्षेत्र के भटपुरवा निवासी हरिशंकर हैं। आरोपी अनिल, धनेश्वर, मिश्रीलाल पर 10-10 मुकदमें और रामजी पर एक मुकदमा पहले से है।

30 हजार रुपये और आभूषण बरामद
थानाध्यक्ष के मुताबिक, आरोपियों के पास से 30 हजार रुपये के साथ दो जोड़ी कंगन, दो जोड़ी बिछुआ, तीन जोड़ी, पायल, चार डिब्बी सिगरेट, दो बाल्टी, चार थाली, चार चम्मच, चार डिब्बे बरामद हुए हैं। आरोपी अनिल के पास से अवैध तमंचा और चार कारतूस भी बरामद हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें