फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पिकअप चालक से अभद्रता में दरोगा समेत तीन निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लकड़ी लदी पिकअप को रोकने के बाद इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को न देना तीन पुलिस कर्मियों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। जानकारी न देने और चालक से अभद्रता किए जाने के आरोप में उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिस कर्मियों को एसपी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में वाहनों की जांच का अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान लकड़ी लदी पिकअप को जांच के लिए पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। उन्होंने पिकअप में लकड़ी लदी होने के बाद भी इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। पिकअप चालक ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से की।
एसपी ने सीओ सिटी अजीत चौहान से पूरे मामले की जांच कराई। रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने देहात कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, सिपाही राम किशन और मोनू सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी एसपी ने दिए। एसपी ने कहा कि कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता न बरतें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें