फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सीओ, 16 थानों को मिलीं नई गाड़ियां

Mon, 06 Jul 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सरकार की ओर से जिले को तीन बोलरो और 16 जीपों की सौगात पुलिस महकमे को मिली है। जिनको जल्द ही थानों को दे दिया जाएगा। इसमें तीन सीओ को नई गाड़ियां मिलेंगी, वहीं बड़े थानों में दो दो गाड़ियां हो जाएंगी।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार की ओर से जिले के पुलिस महकमे को 16 जीप और तीन बोलेरो मिलीं हैं। यह गाड़ियां पुलिस लाइन में खड़ी हैं। इन गाड़ियों का पंजीकरण कराया जा रहा है। पंजीकरण होने के बाद तीन बोलेरो में एक सीओ संडीला, एक सीओ हरपालपुर और एक सीओ सिटी को दी जाएगी।

इसके अलावा जीप बड़े थानों को मुहैया कराई जाएंगी, ताकि हर बड़े थाने में दो-दो गाड़ियां हो जाए। एसपी उमेश सिंह ने बताया कि नई गाड़ियों के आने से थानों में पेट्रोलिंग की व्यवस्था में सुधार होगा। गाड़ियों को पंजीकरण का कार्य चल रहा है। इसके बाद इनको थानों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें