फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: काम और खर्च की खराब स्थिति पर 20 पंचायत सचिवों सहित तीन एडीओ को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में विकास और खर्च की खराब स्थिति पर जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने टोडरपुर, अहिरोरी और हरियावां के सहायक विकास अधिकारी पंचायत और 20 पंचायत सचिवों को चेतावनी दी। कहा कि तीन दिन में काम और खर्च की प्रगति बढ़ाएं ताकि लोगों की सुविधा-सहूलियत और खर्च की स्थिति ठीक हो सके।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बृहस्पतिवार को विकास खंड टोडरपुर, अहिरोरी और हरियावां के एडीओ और पंचायत सचिवों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने काम और खर्च की खराब स्थिति वाली ग्राम पंचायतों के खातों में डंप रुपये और काम न कराने का कारण भी पूछा। राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद में रुपये होने के बाद भी आमजन की प्राथमिकता व कार्ययोजना में शामिल कामों को न कराने से विभाग की खराब हो रही छवि के लिए एडीओ और पंचायत सचिव की जवाबदेही तय की जाएगी। सुधार न होने पर कार्रवाई की संस्तुति उच्चाधिकारियों से किए जाने की चेतावनी दी।
बताया कि टोडरपुर की ग्राम पंचायत कोठिला सरैया में 22,02,952 और सिकंदरपुर बाजार में 3,24,939 रुपये डंप होने पर पंचायत सचिव अमित पांडेय, मझिला में 4,38,642 रुपये के लिए अरविंद कुमार, अयारी में 3,29,171 रुपये के लिए शबनम पटेल को चेतावनी दी गई है। अहिरोरी की पालबैरागी खेड़ा में 3,25,849 रुपये के लिए पवन कुमार वर्मा, कुइयां में 3,19,368 रुपये के लिए रीतू कुशवाहा, हासबरौली में 3,16,082 रुपये के लिए राम दुलारे यादव, अहिरी में 3,00,395 रुपये के लिए विजय कुमार को चेताया गया है। हरियावां की मरई में 4,87,473 रुपये के लिए जितेंद्र वर्मा, खटेली में 310745 रुपये के लिए संतोष सिंह, टोलवाआट में 2,92,494 रुपये के लिए संद्दाम हुसैन, टंडौआ में 2,29,045 रुपये के लिए आकांक्षा सिंह तोमर को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें