फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद

विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम नगर में किराने और कास्मेटिक की दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव ने पुलिस आफिस में पत्रकारों को बताया कि तीनों आरोपियों के पास से चोरी के माल के साथ तमंचा व बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन

एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात बिलग्राम कस्बा स्थित किराना व कास्मेटिक की दुकान में चोरी होने की घटना का संज्ञान लेते हुए एसपी ने जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। खुलासे के लिए सीओ विशाल यादव के पर्यवेक्षण व कोतवाल सुनील यादव की अगुवाई में टीम गठित की गई थी।
बताया कि शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कन्नौज तिराहा से मोहल्ला सुल्हाड़ा जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया। युवकों ने अपना नाम नन्हें उर्फ अमित, अनुज व अनूप निवासी ग्राम बघियारी थाना माधौगंज बताया। बताया कि तीनों सगे भाई हैं।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ बिलग्राम व माधौगंज थाने में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि आरोपियों के पास से दो बोरी में किराने का सामान, एक गत्ते में कुरकुरा व एक बोरी में कास्मेटिक का सामान बरामद किया गया है। आरोपियों के पास से एक तमंचा व बाइक भी बरामद की गई है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें