फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों की चोरी

Tue, 13 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने बीती रात एसपी आवास के सामने स्थित एक टायर दुकान व कंपनी आफिस से चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने चोरों का पता जल्द लगाने की बात कही है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एसपी आवास तिराहे के पास बालाजी टायर्स के नाम से दुकान है। जिसके मालिक हेमंत कुमार अक्सर लखनऊ में रहते हैं। उनकी दुकान की देखरेख कर्मचारी रिंकू करता है।

 दुकान के ऊपर ओवल रियल स्टेट का आफिस है। जिसके मालिक अरुण बाजपेयी हैं। रविवार को रिंकू और ओवल स्टेट का कर्मचारी विवेक दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह जब रिंकू दुकान खोलने पहुंचा तो उसकी दुकान का दरवाजा टूटा हुआ था।
विज्ञापन


इस पर उसने विवेक और दुकान मालिक हेमंत को घटना की जानकारी दी। रिंकू ने बताया कि चोर कार के 15 टायर उठा ले गए। दुकान के ऊपर कंपनी के आफिस से भी एक लैपटाप व छह हजार रुपये चोर ले गए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें