फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज साढ़े छह लाख वोटर करेंगे मतदान

Mon, 12 Oct 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में दूसरे चरण में शामिल पांच ब्लाकों में साढ़े छह लाख मतदाता 13 अक्तूबर मंगलवार को अपने मताधिकार का प्रयोग कर 2546 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 
विज्ञापन


इस चरण में संडीला, कोथावां, बेंहदर, भरावन व कछौना को शामिल किया गया है। इनमें छह लाख 47 हजार 796 मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए मतदान केंद्र 448 एवं मतदेय स्थल 903 तैयार करवाए गए हैं। जिला पंचायत की 17 एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की 450 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।

मंगलवार को होने वाले मतदान से 2546 मतदाताओं के  भाग्य का फैसला होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने बताया कि मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा चुका है। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसी भी चूक पर जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। सेक्टर, जोनल के साथ साथ प्रेक्षक भी मतदान पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें