फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से तमंचे के बल पर हजारों लूटे

Wed, 10 Jun 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनार क्षेत्र में दिनदहाड़े लुटेरों ने एक किसान से तमंचे के बल पर 85 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी समेत पुलिस अफसरों ने मौका मुआयना कर लुटेरों की तलाश में क्राइम ब्र्रांच की टीम समेत थाना पुलिस को भी लगाया है।
विज्ञापन


लोनार क्षेत्र के निजामपुर निवासी अब्दुल शमद खां पुत्र मेरू खां मंगलवार को बावन में संचालित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक आए थे। उन्होंने बैंक से केसीसी पर 85 हजार रुपये लिए और बाइक की डिग्गी में रखकर अपने घर की ओर चल दिए। वह ब्लाक कार्यालय से आगे बढ़े थे कि सुनसान जगह देख पीछे से दो बाइकों पर आए चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर तमंचा तान दिया।

बदमाशों ने उनसे डिग्गी की चाबी छीन ली और उसमें रखी 85 हजार की नगदी, दो पासबुक समेत झोला निकाल लिया। इसी बीच एक बदमाश ने उनका मोबाइल छीन लिया और धक्का देकर बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। अब्दुल शमद खां किसी तरह बावन चौकी पहुंचे और घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर एसपी उमेश सिंह, एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, सीओ हरपालपुर नितेश सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। एसपी ने क्र्राइम टीम के साथ ही थाने की पुलिस को लुटेरों की तलाश के लिए लगाया है। एसपी ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें