फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बदलेगा कंप्यूटर सिस्टम

Wed, 10 Jun 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर सर्वर की खराबी ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। सर्वर डाउन होने से टिकट बनने में समय लग रहा, पर अब आरक्षण काउंटर की समस्या का हल जल्द ही निकल आएगा। मंडलीय जेई ने तकनीकी समस्या बताई और कंप्यूटर सिस्टम बदलने की बात कही है।
विज्ञापन


जिले के यात्रियों को टिकट लेने में सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सामान्य टिकट लेने से लेकर आरक्षण कराने में यात्रियों को लंबी लाइनों में घंटों खड़ा होना पड़ता है। अनारक्षित टिकट प्रणाली के एक कंप्यूटर में थिंक लाइन की खराबी की वजह से टिकट बिक्री प्रभावित है, वहीं अब आरक्षण काउंटर पर भी काम जैसे तैसे ही हो रहा है।

आरक्षण काउंटर का सर्वर बीते कई दिनों प्रभावित है और इस वजह से एक टिकट बनने में काफी समय लग जाता है। सर्वर डाउन होने की वजह से आरक्षण में आ रहीं समस्याओं के संबंध में अमर उजाला में नौ जून के अंक में एक खबर का प्रकाशन किया था। इसके बाद रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने आरक्षण की  दिक्कतों की सुध ली है।
विज्ञापन


आरक्षण विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली और मुरादाबाद मंडल के आला अधिकारियों से वार्ता की। जिसके बाद मंडलीय अवर अभियंता पंकज कुमार जोशी से वार्ता हुई और आरक्षण की समस्याओं की जानकारी दी गई। मंडलीय अवर अभियंता ने समस्या सुनने के बाद आरक्षण सिस्टम का बीएसएनएल से चैनल कटे होने की बात कही।

मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मंडलीय अवर अभियंता ने आरक्षण का कंप्यूटर सिस्टम को ही बदलने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में पूरा सिस्टम की बदल दिया जाएगा जिसके बाद समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें