फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठा होगा अबकी हरदोई महोत्सव

Fri, 09 Jan 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल बाद एक बार फिर जिले की आबोहवा में हरदोई महोत्सव की गूंज सुनाई देने लगी है। वर्ष 10 में तत्कालीन डीएम एके सिंह राठौर ने शहर जीआईसी में हरदोई महोत्सव का आयोजन कराया था। जिसके बाद महोत्सव के आयोजन पर कोई विचार नहीं किया हुआ, पर अब डीएम रमेश मिश्र के निर्देशन में हरदोई महोत्सव का आयोजन किया जा रहा, जिसका अंदाज इस बार थोड़ा अलग ही होगा।
विज्ञापन


हरदोई महोत्सव का मंच सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बालीवुड के सितारों के रंग में रंगा नजर आएगा। 13 जनवरी को सीएसएन कालेज में महोत्सव का आगाज होने के बाद अगले 22 जनवरी तक महोत्सव में कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के हुुनर को पंख देंगे तो बालीवुड गायकों के गीतों पर हरदोई की जनता झूमती भी नजर आएगी।

साथ ही कवि सम्मेलन और मुशायरे से भी महोत्सव के मंच की रौनक को चार चांद लगेंगे। हरदोई महोत्सव के शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं, तो तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इवेंट कंपनी ने मंच तैयार करने का काम शुरू कर दिया तो प्रशासनिक अफसरों ने भी तैयारियों का जायजा लेने लगे हैं।
विज्ञापन


महोत्सव की ओपनिंग सेरेमनी 13 जनवरी को की जाएगी और इसके बाद प्रतिदिन अलग अलग कार्यक्रम होंगे। जिसमें बालीवुड के तमाम सुपर स्टार लोगों का मनोरंजन करेंगे। डायरेक्टर नागेंद्र मिश्र ने बताया कि इंडियन आइडल फेम अंकिता मिश्रा के सुुरों के जादू लोगों को मदहोश बनाएगा तो सारेगामापा लिटिल चैंप के फाइनिलिस्ट हेमंत बृजवासी भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

डांस की मस्ती में सारे जनपद वासी झूमेेंगे तो कॉमेडी के हंस गुल्ले भी लोगाें को हंसाएंगे। टीना परवीन की कव्वालियां अलग समां बाधेंगी तो पारुल चौहान, प्रतीक्षा, प्रियांशी तथा श्रष्टि पांडेय अपने हुनर से जनपद वासियों का मनोरंजन करेंगे।

महोत्सव के अंतिम दिन बालीवुड गायक विनोद राठौड़ के गीत लोगों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। महोत्सव में कवि सम्मेलन और मुशायरे का भी आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में देश भर के जाने माने कवियों के आने की बात कही जा रही, तो मुशायरे में भी प्रसिद्ध शायरों को निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें