फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर सो रहे युवक को गंड़ासे से काट डाला

Fri, 09 Jan 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में खड़ी आलू की फसल की रखवाली करने के दौरान युवक की गड़ासे र्व इंट पत्थर से हत्या कर दी गई। सुबह जब युवक घर नहीं आया तो उसके परिजन खेत पर पहुंचे। जहां उसका शव लहूलुहान हालत में देखकर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन


कोतवाल परशुराम कुशवाहा ने बताया कि पिता की तहरीर पर पड़ोसी गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम सिधौल मजरा बम्हरौली निवासी छोटे लाल तिवारी का पुत्र विजय प्रकाश तिवारी (21) खेतीबाड़ी करते थे।

बुधवार की शाम वह गांव से कुछ दूर स्थित अपने खेत में आलू की फसल की जंगली सुअरों से रखवाली के लिए गया था और रात में वहीं सो गया। रात में हमलावरों ने उस पर गड़ासे व ईंट पत्थर से हमला बोल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। विजय सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन खेत पर आये जहां शव देखकर कोहराम मच गया।
विज्ञापन


परिजनों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक परशुराम कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। जानकारी होने पर सीओ हरपालपुर ने मौका मुआयना किया। इस दौरान घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से छानबीन की गई।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी गांव गुटैया मजरा शहाबुद्दीनपुर निवासी अनंतराम, रक्षपाल, रामविलास, सुशील के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट में घटना का कारण मारपीट की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। परिजनों ने बताया विजय की अभी शादी नहीं हुई थी।

उधर, पुलिस को छानबीन में घटना के पीछे कोई प्रमुख वजह नहीं पता चली, पर दबी जुबां से लोग मामला प्रेम प्रसंग के चलते हत्या क रने का कारण भी बता रहे हैं। वहीं एक साल पुरानी मारपीट की मामूली रंजिश के चलते हत्या का कारण किसी के गले नहीं उतर रहा।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने काफी बेरहमी से घटना को अंजाम दिया। कोतवाल ने कहा कि घटना की जांच हर बिंदु पर की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें