फोटो-12- शहर में लखनऊ रोड पर तिरंगा लहराते वीरांगना समिति के पदाधिकारी और पूर्व सैनिक। संवाद
फोटो-29-माधौगंज के शिवलिया में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खुशी जताते बजरंगदल के कार्यकर्ता। स्रोत आयोजक
- जगह-जगह आतिशबाजी, खूब लहराया तिरंगा, बांटी गई मिठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने को चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी मिलते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में जोश छा गया। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक उत्साह नजर आया। भारत माता की जय, जयहिंद जैसे नारे भी गूंजते रहे।
सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था वीरांगना की अध्यक्ष सुहाना जैन के नेतृत्व में तिरंगा लहराकर ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया गया। यहां बड़ी संख्या में मौजूद पूर्व सैनिकों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। वरिष्ठ व्यापारी नेता सुमत जैन और पवन जैन ने पूर्व सैनिकों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। सुहाना जैन ने कहा कि धर्म और सम्मान की रक्षा के लिए ऑपरेशन सिंदूर को आध्यात्मिक संघर्ष के रूप में देखना चाहिए। यह केवल युद्ध नहीं है बल्कि आतंक के विरुद्ध न्याय है।
यहां कैप्टन अशोक कुमार अग्निहोत्री, सूबेदार मेजर मसाल सिंह, सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह, हवलदान मुन्नू सिंह आदि मौजूद रहे। पचकोहरा चौराहा पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह चंदेल के नेतृत्व में आतिशबाजी हुई और पटाखे जलाए गए। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, रविंद्र पांडेय, शिवम पाल, अनूप यादव, श्याम चंदेल, विकास राठौर आदि मौजूद रहे।