फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से तीस लोग घायल

Tue, 10 Mar 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडखेरा से नैमिष तीर्थ जा रही ट्रैक्टर-ट्राली सोमवार की सुबह लखनऊ रोड पर जखवा के पास पलट गई, जिससे 30 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भरावन पहुंचाया। चिकित्सक ने चालक समेत दो लोगों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

 
भरावन का मजरा टांडखेरा में संजीत द्विवेदी अभी नया ट्रैक्टर खरीदकर लाए थे। शुरुआत नैमिष तीर्थ स्थित लालता मां के दर्शन के साथ करने को संजीत के परिवार, रिश्तेदार और काकेमउ व बंजरा गांव से महिलाओं व बच्चों सहित  सोमवार की सुबह निकले।

बताते है कि ट्रैक्टर विनोद चले रहे थे। लखनऊ रोड पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और उस पर बैठे लोग नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकलवाया और एंबुलेंस आदि से घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


सीएचसी पर चालक नरेश व रामस्वरूप की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके अलावा हिमांशु, ओमप्रकाश, सालिकराम, रजनी, कंहई, सुनीता, बृजकिशोर, सरोज, तुलसा, देवेंद्र, तन्नू, भैयालाल, रामदुलारी, लक्ष्मी, सतीश, परमानंद, लालू, विशाल, भैयालाल, छोटकऊ, रामस्वरूप, सर्वेश, केशन, पप्पू समेत 30 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें