फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ा गुलाल, मिले गले, दीं बधाइयां

Tue, 10 Mar 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में होली मिलन समारोह में गंगा जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिल रहा है। लोग एक दूसरे से गले मिल एकजुटता का पैगाम दे रहे है। सोमवार को नगर क्षेत्र में अर्कवंशी क्षत्रिय महासभा व बाथम वैश्य महिला महासभा की ओर से और शाहाबाद में हुए कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन


अर्कवंशी क्षत्रिय महासभा के आशा नगर स्थित जिला कार्यालय पर होली मिलन में समाज के शैक्षिक स्तर के सुधार पर बल दिया गया। जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह अर्कवंशी ने आह्वान किया कि हर दशा में शिक्षा के स्तर को बढ़ावा दिया जाए, ताकि समाज और अधिक शिक्षित व सशक्त हो सके।

इस मौके पर जगदीश वर्मा, ओम प्रकाश गौतम, अनोखे लाल सिंह अर्कवंशी, राजकिशोर सिंह, चेतराम सिंह, संजय सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद थे। इधर, खत्री धर्मशाला में बाथम वैश्य महिला महासभा के होली मिलन में अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता एवं पूर्व अध्यक्ष सुशील सेठ व बालकृष्ण गुप्त द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान बालकृष्ण गुप्त, प्रेम पाल लोहिया, सुशील सेठ, अशोक गुप्त, प्रेमपाल लोहिया, महेश्वर सहाय,जानकी गुप्ता आदि को सम्मानित किया गया। महामंत्री पुष्पा दयाल ने बताया कि बच्चों ने एक मिनट गेम, डांस, गायन प्रतियोगिता में भाग लिया।

महिला सभा की सरला गुप्ता, लक्ष्मी सेठ, रश्मि गुप्ता, अनुराधा गुप्ता, कमला गुप्ता, पंकज गुप्ता व पुष्पा गुप्ता ने पुरस्कार वितरित किए। संचालन मधु गुप्ता ने किया। उधर, शाहाबाद विस क्षेत्र के गांव लोनी, नगरा नगरिया में होली मिलन समारोह में भाजपा अवध क्षेत्र चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक डा. हिमांशु सेठी ने लोगों को बधाई दी।

इस मौके पर ग्राम प्रधान गुड्डू, सुर्यसेन, सुनील, अलीम, भैयालाल आदि मौजूद रहे। उधर, पठकाना व गिगियानी में रामलीला मेला समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने लोगों से गले मिल उन्हें त्योहार की बधाई दी।

इस मौके पर रामदास, पुतान खां, विजय राठौर आदि मौजूद थे। उधर, गायत्री परिवार द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रामसेवक रस्तोगी, पवन रस्तोगी ने लोगों को होली की बधाई दी। इधर, गायत्री शक्ति पीठ पर होली महोत्सव समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिवाकांत गुप्ता, सोनू रस्तोगी, सागर, अनुष्का, नीलू, माही गुप्ता, भूमिका गुप्ता, पूनम, प्रिंस, ओम मिश्रा, शिवम, राहुल, विशाल, शोभित आदि ने नृत्य व गायन में अच्छा प्रदर्शन कर लोगोें की वाहवाही लूटी। इस मौके पर जयनाथ तिवारी, रामसेवक रस्तोगी, संजय दीक्षित, जय प्रकाश, अभिषेक त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें