फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नलकूप तक जाने वाले तार 12 खंभों से काट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के बंदीपुरहार में सोमवार रात बिजली के 12 खंभों से ट्यूबवेल तक जाने वाली कॉपर की केबल चोरी हो गई। केबल चोरी हो जाने से जहां एक ओर सिंचाई ठप हो गई वहीं दूसरी ओर पुलिस की गश्त की पोल भी खुल गई है।
विज्ञापन

बंदीपुरहार निवासी राकेश कुमार खेती करते हैं। बताया कि बिजली के 12 खंभे ट्यूबवेल तक बिजली पहुंचाने के लिए लगे हैं। इन सभी खंभों पर कॉपर के तार लगे हुए थे। मंगलवार सुबह राकेश कुमार, इकबाल, हलीम, इदा, अंबिका, सुशील कुमार, बबलू, बलराम आदि किसान खेत गए तब किसानों को घटना की जानकारी हुई। तार चोरी होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई और किसानों के नलकूप भी बंद हो गए।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त करने में लापरवाही करती है। दावा किया कि 12 खंभों से तार चोरी होने में काफी वक्त लगा होगा। अगर पुलिस की गश्त होती तो घटना बच सकती थी। किसान शालू वर्मा ने बताया कि दो से ढाई सौ रुपये मीटर तार मिलता है। सीओ रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें