फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 14 खंभों के बीच पड़े बिजली के तार काट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। राघौपुर में बन रहे विद्युत उपकेंद्र के लिए बिछाई गई 33 केवी की लाइन भी चोर काट ले गए। बिजली के 14 खंभों के बीच पड़े तार चोरी हुए हैं। चोरी हुए तार की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।
विज्ञापन

लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के साकेत विहार निवासी हासिम ने तहरीर दी है। इसमें कहा, वह हिंदुस्तान इलेक्ट्रिक वर्क्स फैजाबाद के कर्मचारी हैं। इन दिनों कंपनी बीकापुर विद्युत उपकेंद्र से राघौपुर में निर्माणाधीन उपकेंद्र के लिए तार बिछाने का काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से पिछले कुछ दिनों से काम बंद था। इस दौरान सलेमपुर गांव के अंडरपास से बिजली के 14 खंभों के बीच पड़े तार चोर काट ले गए। थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें