फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: छापे की खबर से प्राइवेट अस्पताल संचालकों में खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। निजी अस्पतालों पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी द्वारा छापे मारने की जानकारी मिलते ही संचालकों में खलबली मच गई। प्राइवेट अस्पताल संचालक शटर बंद करके भाग गए। जो अस्पताल खुले मिले उनके कागजात जांचे गए।
विज्ञापन

जिले के स्वास्थ्य विभाग के नोडल डॉ. मनोज कुमार ने कस्बे में निजी अस्पतालों की मिल रही शिकायतों के चलते बुधवार को कस्बे पहुंचे। अस्पतालों में छापे की सूचना पहले ही निजी अस्पतालों को मिल गई। उन्होंने कस्बे के सूर्या हॉस्पिटल, जिओ हॉस्पिटल, सिटी हॉस्पिटल, भारत हॉस्पिटल, सिंह हॉस्पिटल पर छापा मारा, लेकिन हॉस्पिटल पहले से ही बंद मिले।
बाजीगंज में फहीम क्लीनिक व भगवंतनगर में नईम क्लीनिक खुला मिला। इसकी नोडल अधिकारी ने जांच की और कागजात हरदोई लाकर दिखाने के लिए निर्देशित किया। क्षेत्र में आजकल दर्जनों की संख्या में निजी हॉस्पिटल व जांच केंद्र चल रहे हैं, जिन पर अनियमितताओं की शिकायत सीएचसी से लेकर सीएमओ ऑफिस तक हो रही है।
विज्ञापन

इन्ही शिकायतों के आधार पर सीएमओ डॉ. रोहतास कुमार के आदेश पर नोडल अधिकारी ने निजी अस्पतालों की जांच की। वहीं, उनके लौटते ही संचालकों ने फिर से अस्पताल खोल दिए। इस संबंध में नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि छापे के दौरान सभी हॉस्पिटल बंद पाए गए हैं। आगे भी आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। अस्पताल बिना पंजीकरण संचालित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
गोपामऊ। नगर में मध्यरात्रि बिजली विभाग की विजलेंस टीम ने छापा मारा। छापे के दौरान कटिया डाल कर बिजली चोरी करने वालों की जांच की गई। जांच में एक व्यक्ति चोरी से बिजली का उपभोग करते मिला। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। छापे से क्षेत्र के लोगों की रात की नींद उड़ गई।

नगर के कन्नौजी पूर्वी, मिश्राना, बंजारा और अचार्जन में बिजली विभाग की विजलेंस टीम ने मंगलवार की मध्यरात्रि को छापा मारा। टीम ने कई घरों और दुकानों के मीटर की जांच की। विजिलेंस टीम प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति चोरी से बिजली का उपभोग करते मिला है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



हरपालपुर। कस्बा में कोतवाली के सामने बुधवार को एसडीओ दयानंद शर्मा की मौजूदगी में विद्युत शिविर लगाया गया। इसमें बिजली बिल बकायेदारों से एक लाख 19 हजार रुपये जमा कराए गए। वहीं, हरियापुर गांव में जेई पलिया गंगाराम ने बिजली बिल का बकाया जमा न करने पर 25 कनेक्शन काट दिए। शिविर में टीजी टू सुनील कुमार, शाहरुख, अतुल वाजपेयी, लल्ला, विवेक व पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें