संवाद न्यूज एजेंसी
बेनीगंज/भरावन। ब्लाक मुख्यालयों पर मेरी माटी-मेरा देश अभियान के कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि भाजपा विरोधी दलों का इंडिया गठबंधन नहीं, ठगबंधन है।
कोथावां ब्लॉक में हुए कार्यक्रम मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत अमृत कलश यात्रा के साथ शहीद स्तंभ पर पहुंचे, पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात हमारे वीर जवान किसी भी अपात स्थिति से निपटने के लिए हरदम तैयार हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है, विपक्ष कहीं भी ठहरने वाला नहीं है।
मोदी के ही दम से देश ही नहीं दुनियाभर मे भारत का डंका बज रहा है। बीडीओ महेश चंद्र, जेई विवेक पांडेय, प्रधान संघ के अध्यक्ष केपी सिंह, निर्मल सिंह, प्रधान रियासत अली, बेरुआ गुड्डू, श्यामपुर प्रधान गणेश मिश्रा आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
भरावन ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने कहा कि जन जागरण के लिए कार्यक्रम किया जा रहा है। लोग भूल रहे हैं कि कौन बलिदान हुआ, कौन स्वतंत्रता सेनानी है। गांवों में पहले खड़ंजा थे, अब इंटरलॉकिंग लग रही है। बीडीओ रीता सिंह, बीईओ डीएल राना, एडीओ पंचायत मेवाराम, एपीओ दीपक गुप्ता, नरेंद्र बाजपेई, सुनील तिवारी, ललित कुमार व राना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।