फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो घरों में चोरी का खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली पुलिस ने शहर में हुई दो चोरियों का बुधवार को खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर और हरदोई न्यायालय के पेशकार के घर हुई चोरी की घटनाओं में आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पांच सफेद धातु की अंगूठियां और नगद रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बीती 15 सितंबर को कोयल बाग कालोनी के डी-ब्लॉक निवासी न्यायालय के पेशकार राजकुमार चौधरी के घर हुई थी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर चांदी की अंगूठी और 10 हजार रुपये पार कर दिए थे। मामले में कोतवाली शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वहीं, दूसरी घटना में बीती 23 सितंबर को आजाद नगर निवासी मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर राखी सिंह के घर चोरों ने धावा बोला। अलमारी का ताला तोड़कर कीमती अंगूठियां और पांच हजार रुपये चोरी करने के साथ ही घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया था।
पुलिस के अनुसार आरोपी कैमरे भी अपने साथ ले गए थे। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बुधवार को पुलिस टीम को मुखबिर से आरोपियों के संबंध में सूचना मिली। इसके आधार पर टीम ने दबिश देकर लाइन पुरवा निवासी चांद मियां उर्फ चंदू, करन उर्फ डमरू और यश श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने चोरी की पांच सफेद धातु की अंगूठियां और 5,900 रुपये बरामद किए। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। कार्रवाई में एसआई केके यादव समेत पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें