फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई में देहात कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने सोमवार रात मोहल्ला प्रगति नगर में बंद मकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये और जेवर चुरा लिए। मंगलवार सुबह वापस आने पर मकान मालिक को घटना को जानकारी हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला प्रगति नगर निवासी रानू मिश्र पुत्र भगवान दयाल मिश्र ने बताया कि सोमवार को रक्षाबंधन पर वह पत्नी को लेकर उसके मायके गया था। घर में ताला पड़ा था। मंगलवार को जब वह वापस आया तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।
अंदर जाकर देखा तो कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे। अलमारी से जेवर और नगदी गायब थी। रानू ने बताया कि चोर सोने का हार, चार चूड़ियां, आठ अंगूठियां, चेन और एक बिछुआ समेत 50 हजार रुपये चुरा ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें