फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 36 घंटे बाद हुई ट्रेन से कटे युवक की पहचान

विज्ञापन
दिवंगत विजय।
विज्ञापन
हरदोई। बीते शनिवार को लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर मिले युवक के शव की पहचान 36 घंटे बाद हो पाई है। सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस आकर संडीला कोतवाली क्षेत्र के बांगरमऊ रोड निवासी रमेश ने शव की पहचान पुत्र विजय के रूप में की।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के बांगरमऊ रोड निवासी विजय (28) नगर के निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट थे। उनकी ससुराल नगर के मोहल्ला बाराखंभा में है। इन दिनों उनकी सास की तबीयत खराब चल रही है। इसलिए पत्नी शालिनी मायके में ही हैं।
परिजनों के मुताबिक, ससुराल पास होने से विजय का वहां अक्सर आना-जाना रहता था। शनिवार को बिना कुछ बताए वह घर से निकल गए थे। शनिवार रात 10:30 बजे संडीला व उमरताली रेलवे स्टेशन के बीच किमी. संख्या 1122/25 रेलवे ट्रैक पर एक शख्स 03224 पटना घाट स्पेशल ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उधर, घर न पहुंचने पर विजय के पिता रमेश ने उन्हें फोन मिलाया, पर नंबर बंद था। इस पर ससुराल में पता किया। बहू ने यहां न आने की बात कही। रविवार रात रमेश को उमरताली के पास शव मिलने की जानकारी मिली। सोमवार की सुबह 10:30 पोस्टमार्टम आए। उन्होंने युवक की पहचान बेटे के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें