फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव दुपट्टे से लटका मिला

Fri, 29 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। थानांतर्गत गंजजलालाबाद गांव में शुक्रवार को घर के  अंदर रजत (22) का शव दुपट्टे से लटकता मिला। उसके मुंह और पैर में खून लगा था और घुटने से मुड़े थे। पिता ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पिता गोरेलाल ने बताया कि रजत की पत्नी की करीब डेढ़ वर्ष पहले मौत हो गई थी। गुरुवार को वह बड़ी पुत्री के यहां शादी समारोह में शामिल होने बिल्हौर गया था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे उसने अपने पुत्र के मोबाइल पर फोन किया लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। पड़ोस में रह रहे लड़के शालू को घर पर भेजा तो वहां रजत को मृत देखकर उसके होश उड़ गए। पिता ने कहा कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। कुछ दिन पहले लड़की भगाने वालों की पुलिस से शिकायत की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से उसके पुत्र की हत्या की गई है।

परिस्थितियां कर रहीं है हत्या की ओर इशारा
मल्लावां। रजत का शव जिस स्थित में दुपट्टे से कसा मिला वह हत्या की ओर इशारा कर रहा है। उसके दोनों पैर जमीन से मुडे़ थे और मुंह से खून का रिसाव था, जब एक पैर से जूता निकाला गया तो वह ताजे खून से गीला था। जो कि हत्या किए जाने की ओर इशारा कर रहा है। वहीं, लोगाें ने बताया कि मृतक की बहन करीब आठ दिन पहले गांव के ही एक युवक के साथ चली गई थी। जिसमें उसने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन


लेकिन एक सप्ताह के बाद भी पुलिस ने न तो मामले की रिपोर्ट दर्ज की और न ही कोई ठोस कार्रवाई की। पिता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के लिए चौकी पुलिस रुपयों की मांग कर रही थी और इसी को लेकर चौकी के एक सिपाही से उसका विवाद भी हुआ था। इस संबंध में कोतवाल सियाराम सरोज ने बताया कि पुलिस के साथ क्या विवाद हुआ है इसकी जानकारी नही है। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें