फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में चढ़ते समय युवक गिरा, मौत

Sat, 04 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
डेमो - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में शनिवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर युवक ट्रैक पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। आरपीएफ ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के पेनीपुरवा निवासी अशोक (35) मजदूरी करता था। अशोक की बहन गिल्ला लखनऊ के चौक में रहती है। बहन की उसकी सास की मौत हो गई थी। शोक में शामिल होने के लिए अशोक को शुक्रवार को ट्रेने से बहन के घर लखनऊ जाना था।

सुबह चार बजे वह स्टेशन पर पहुंचा। पद्मावत एक्सप्रेस प्लेटफार्म तीन पर खड़ी थी। इसी बीच ट्रेन के चलने का एनाउंसमेंट हो गया और ट्रेेन चल दी।  अशोक चलती ट्रेन पर चढ़ने लगा। पायदान से उसका पैर फिसल गया।
विज्ञापन


इससे अशोक ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस कर काफी दूर तक घिसटता चल गया। उसके दोनों हाथों पर सिर में गंभीर चोटें आईं। आरपीएफ ने अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

तलाशी के दौरान अशोक के पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। आरपीएफ ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें