फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गमछे के फंदे से लटक कर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रत्तापुरवा गांव में युवक का बृहस्पतिवार की देर शाम फंदा पर लटकता शव मिला। दरवाजा तोड़कर युवक के शव नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के रत्तापुरवा निवासी प्रमोद (40) राजस्थान में निजी कंपनी में काम करते थे। वह एक सप्ताह पहले ही गांव आए थे। प्रमोद के पिता मूलचंद के मुताबिक, बृहस्पतिवार की दोपहर में पत्नी के साथ घरेलू बातों को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया।
विज्ञापन

शाम को जब वह आया तो कमरे में चला गया। उसने दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर के बाद जब वह बाहर नहीं आया तो परिजन ने दरवाजा खटखटाया। आवाज न आने पर परिजन ने दरवाजा तोड़ दिया। यहां गमछे के फंदे से उसका शव लटकता मिला।
विज्ञापन

कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच में खुदकुशी का मामला लगा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें