फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: समूह की महिलाओं ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 42: विकास भवन में परीक्षा में शामिल समूह की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मॉडल संकुल स्तरीय संघ पर एमआईएस सहायक और लेखाकार पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को समूह की महिलाओं ने किस्मत आजमाई। महिलाओं ने लिखित परीक्षा में अपने ज्ञान से सवालों के जवाब दिए। लेखाकार के 11 पद के लिए 38 और एमआईएस सहायक के 11 पद के लिए 33 महिला परीक्षा में शामिल हुईं।
उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों का लेखाजोखा कंप्यूटराइज्ड बनाने पर जोर दिया है। स्वत: रोजगार उपायुक्त कमलेश कुमार ने बताया कि मॉडल संकुल स्तरीय संघ पर लेखाकार और एमआईएस सहायक की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।बताया कि विकास खंड बावन, बेहंदर, बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां, पिहानी, सांडी, संडीला, शाहाबाद, टड़ियावां, हरपालपुर और भरावन में पदों को भरे जाने के लिए बुधवार को लिखित परीक्षा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर इंद्र भूषण सिंह और जिला मिशन प्रबंधक शरफराज और शुभांगी की देखरेख में कराई गई है। प्रश्नपत्र शासन स्तर से आए थे। उत्तरपुस्तिकाओं को सील करा दिया गया। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण महिलाओं का 18 से 21 जुलाई के मध्य साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें