गोकुल के बलेहरा गांव में बुधवार को थ्रेसर की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गांव निवासी राजपाल ने गांव के ही अमरेश का खेत बटाई पर ले रखा है। उसने खेत में गेहूं की फसल बोई थी। वह थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई कर रहा था। उसकी पत्नी राजेश्वरी (55) थ्रेसर के पास से अनाज उठा रही थी।
इस दौरान उसकी साड़ी चक्के में फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ संजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में मृतका के परिजनों ने उन्हें कोई तहरीर नहीं दी है।