फोटो-30-पिहानी में बुधवार रात सड़क पर बैठी अनीता व मौजूद लोग। संवाद
पिहनी। लगभग छह साल पहले संदिग्ध परिस्थितियों में घर से दुकान जाते समय लापता हुए सराफ की पत्नी ने बुधवार रात पिहानी कस्बे में हंगामा किया। आत्मदाह करने की बात कहने लगी और मना करने पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लानगर निवासी दिलीप सोनी 5 जनवरी 2019 को दुकान से लापता हो गए थे। पुत्र सूरज सोनी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी को लेकर तरह तरह को आशंकाओं के बीच पुलिस ने तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। बाद में मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। घटना को लेकर सराफ की पत्नी अनीता बुधवार रात बसड्डा के पास पहुंची और आत्मदाह करने की धमकी देने लगी। अतिरिक्त निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि महिला को समझा बुझा कर घर भिजवा दिया गया है।