फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मौसम का मिजाज बदला, आज भी हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में मौसम ने करवट ले ली है। सोमवार को सर्द हवाओं के चलने के साथ मंगलवार को दोपहर तक बादल छा गए और शाम को हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे ठंडक में कुछ इजाफा हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को भी हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि, बादलों की वजह से तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों मौसम अलग अलग रंग दिखा रहा है। रविवार से सर्द हवाएं चल रहीं थी जो सोमवार की रात तक जारी रही। मंगलवार की सुबह भी मौसम में ठंडक रही लेकिन सूरज निकलने से तापमान में बढ़ोतरी होती रही। सुबह तो आसमान साफ था लेकिन दोपहर तक आसमान में बादल छा गए जो शाम होते गहरा गए। शाम को हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई, जिससे वातावरण में ठिठुरन और बढ़ गई। बारिश से जहां एक ओर लोगों को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा वहीं, किसान इसे फसलों के लिए मिला-जुला मान रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि हल्की बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन यदि ओलावृष्टि होती है तो तिलहन की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। उधर, मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हाेने की बात कहते हुए बुधवार को भी कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान में 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 81 प्रतिशत और शाम को 69 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें