क्षेत्र के ग्राम रुद्दीखेड़ा में दुर्लभ प्रजाति के
काले नर हिरन को ग्रामीणाें ने पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। रुद्दीखेड़ा
गांव में ठंड से कांपत एक काले हिरन को गांव के कुत्ते दौड़ा रहे थे।
ग्रामीणों
ने जब हिरन को भागते देखा तो वह रघुनाथ प्रसाद के घर में घुस गया। रघुनाथ
प्रसाद ने महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि कई गांव वालों की मदद से हिरन
को पकड़ लिया। हिरन ठंड और कुत्तों के डर से कांप रहा था। हिरन को आग जलाकर
तपवाया गया, तब जाकर उसे ठंड से निजात मिली।
इधर, सूचना पर वन विभाग के
गार्ड रामबाबू व महेश प्रसाद मौके पर पहुंचे। वह हिरन को जीप में लादकर ले
गए। महेश प्रसाद ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का नर काला हिरन है। उसकी
उम्र लगभग दो वर्ष की है। काला हिरन पकड़े जाने की जानकारी पर लोगों का
तांता लग गया।