फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली

Sun, 18 Jan 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो के प्रति लोगों को जागरूक करने को शहर में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें लोगों को पोलियो बूथ तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर गांधी मैदान से पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांधी मैदान से शुरू होकर नुमाइश चौराहा घंटाघर रोड़ होते हुए गांधी मैदान में वापस जाकर समाप्त हुई।

रैली में लोगों को शून्य से पांच साल तक बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने पर जोर दिया। सीएमओ ने कहा कि अभियान का शुभारंभ रविवार को सुबह आठ बजे होगा और पोलियो बूथ पर चार बजे तक पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। इस मौके पर डा. एससी प्रसाद, डा. रावत, डा. विजय सिंह, डा. शमशुल हसन, डा. अंबुज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें