फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के दौरान भिड़े दो पक्ष

Thu, 10 Dec 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना(हरदोई)। प्रचार के दौरान दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पुलिस ने एक पक्ष को हिरासत में ले लिया। दूसरे पक्ष पर कार्रवाई के लिए आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव किया तो पुलिस ने लाठियां पटककर खदेड़ दिया। थानेदार ने बताया कि दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कुकुही गांव में बुधवार सुबह वर्तमान प्रधान राजाराम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य व प्रधान पद के प्रत्याशी कौशल समर्थकों के  साथ गांव में वोट मांग रहे थे। तभी दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट होने लगी। पुलिस कौशल और उसके पुत्र संदीप को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

इस बात की जानकारी जब उनके समर्थकों को हुई तो वह भी कोतवाली पहुंच गए और दूसरे पक्ष की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा करने लगे। आरोप लगाया कि प्रधान पद के प्रत्याशी राजाराम व उसके भाई जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कुमार ने मारपीट की लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं पकड़ा। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने भीड़ को डंडे पटककर खदेड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे पक्ष के राजाराम, वीरेंद्र, रजनीश को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर सुरेंद्र कुमार ने लगाए आरोप को गलत बताया कहा कि घटना के समय वह बाहर थे। थानेदार रणवीर सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने लाठी पटककर भीड़ खदेड़ने के आरोप को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें