फोटो-21- ट्रक पलटने के बाद हाइवे पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : HARDOI
किराने का सामान लादकर दिल्ली से झारखंड जा रहा एक ट्रक गुरुवार की सुबह कटरा बिल्हौर मार्ग पर बद्रीपुरवा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रक पलटने के बाद सडक़ पर आवागमन बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। अन्य वाहनों के साथ ही मरीज लेकर हरदोई की ओर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।
सूचना मिलने के बाद एसओ हरपालपुर भगवान चंद्र वर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मदद से लगभग तीन घंटे बाद ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया गया, इसके बाद सडक़ पर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।