सावन मास के आखिरी सोमवार को कांवड़ियों की अंतिम
शोभायात्रा निकाली गई। यहां सुबह से ही शिव मंदिरों में शिवभक्तों का
जलाभिषेक को तांता लगा रहा।
वहीं शीतला माता मंदिर प्रांगण में स्थित
शिवमंदिर में जलाभिषेक किया। इधर, मल्लावां में जगह-जगह कांवड़ियों के
जलपान स्टाल लगाए गए। भाजपा नेता अशोक सिंह, विहिप कार्यवाहक जिलाध्यक्ष
इंद्रपाल वर्मा ने राघौपुर रोड पर लंगोटी बाबा के स्थान के सामने स्टाल
लगाकर कांवड़ियों को शर्बत पिलाया।
इसके अलावा बरहुंआ, सलेमपुर, दानेबाबा,
छोटे चौराहे पर भी लोगों नेे स्टाल लगाए। सुनासीर नाथ मंदिर मार्ग पर
विधायक बृजेश वर्मा ने भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान राघौपुर मार्ग पर
सुबह से शाम तक जाम लगा रहा। उधर, शाहाबाद के धार्मिक नर्मदा स्थल स्थित
टेढेश्वर नाथ शिव मंदिर में सुबह से ही शिवभक्त ों की भीड़ उमड़ने लगी।
वहीं नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से कांवड़ियों के जत्थे गोला गोकर्णनाथ में
जलाभिषेक के लिए रवाना हुए।