फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चालीस पार पारा झुलसा रहा तन, धूप से बचने को हर कोई कर रहा जतन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदाेई। अप्रैल माह में ही लोगों को जून की गर्मी का अहसास होने लगा है। तेज धूप और गर्मी का आलम यह है कि दो दिन में तापमान में पांच डिग्री का उछाल दर्ज किया गया और पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया। तेज धूप की वजह से लोग घरों से निकलने को कतरा रहे हैं। घर से निकलने पर लोग धूप से बचने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी का दौर अभी से ही शुरु हो गया है। स्थिति यह है कि सुबह 10 बजे से ही गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को झुलसा रहे हैं। बीते दो दिन में अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक चढ़ते हुए 40 डिग्री तक पहुंच गया है। दिनभर झुलसा देने वाली धूप और गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तेज धूप से बचने के लिए लोग कई प्रकार के जतन करते दिख रहे हैं। घर से निकलने से पहले लोगों को मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना मजबूरी बन गया है। दोपहर में तो शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। जिस तरह गर्म हवाएं चल रही हैं उससे लू का खतरा भी बढ़ता जा रहा है।
मौसम वेधशाला के प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आंधी व बारिश से तापमान में कमी आई थी, लेकिन अब तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हवाएं गर्म होने लगी हैं और लू की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें