फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज से गायब हुई किशोरी दो घंटे बाद खुद घर पहुंच गई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में शनिवार की दोपहर में एक किशोरी गायब हो गई। फौरन पुलिस सहायता केंद्र में सूचना दी गई। इस दौरान सीसीटीवी और वॉकी-टॉकी से एनाउंस भी कराया गया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। दो घंटे बाद पिता ने बताया कि किशोरी सीधे घर पहुंच गई है। इसके सुरक्षाकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। वह मेडिकल कॉलेज आ रही थी। इस दौरान गांव निवासी रिश्ते में भतीजी लगने वाली किशोरी ने भी साथ चलने को कहा। दोनों दोपहर के समय मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। किशोरी की बुआ पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लग गई। जब पर्चा बनवा कर वह आईं तो उसे किशोरी गायब मिली। उसने इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। उसने परिजनों को सूचना दी और खुद पुलिस सहायता केंद्र पहुंच गई।
उसने पूरी बात बताई। इस दौरान वहां काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरु किए। साथ ही सुरक्षा कर्मियों के वॉकी-टॉकी पर एनाउंस कराया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। दो घंटे तक सभी परेशान रहे। इस दौरान उसके पिता के पास सूचना आई कि पुत्री गांव पहुंच गई है। इसके बाद पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें