फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सुबह से निकली तेज धूप में पारा दो डिग्री बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मौसम शनिवार को फिर से गर्म हो गया। सुबह से ही धूप निकल आई। तेज धूप ने लोगों को उमस का अहसास कराया। पूरे दिन धूप-छांव के बीच उमस ने बेहाल कर दिया। गर्मी और उमस से बचने के लिए लोग छाते और पेयजल पदार्थों का प्रयोग करते दिखे। अधिकतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन भर बादल छाने से तापमान में कमी आई थी, लेकिन शनिवार को फिर सुबह से ही सूरज के तेवरों ने गर्मी बढ़ा दी। हर जगह लोग पसीने से तर देखे गए। कूलर और पंखे की हवाओं से राहत नहीं मिलती दिखी। लोगों ने बेचैनी महसूस की और बाजारों में भी दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। घरों से बाहर निकलने की लोग हिम्मत नहीं जुटा पाए।
सबसे ज्यादा बुरा हाल बच्चों का देखा गया जो विद्यालयों की छुट्टी होने के बाद बाहर निकलने से परेशान होते देखे गए। जो बच्चे स्कूल वाहनों से निकले उनकी हालत गर्मी के कारण कुछ ज्यादा ही खराब रही। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि धूप निकलने से तापमान में भी उछाल हुआ है। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की गति छह किमी और आर्द्रता सुबह 87 और शाम को 73 प्रतिशत रही। आसमान में बादल 80 प्रतिशत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें