फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर पहुंची किशोरी को किया पुलिस के सुपुर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में प्रेमी के घर पहुंच गई। उसके वापस न जाने पर यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने किशोरी को अरवल थाने से आई महिला सिपाहियों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (14) की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। शादी से पहले वह हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से फोन पर बात करती थी। बाद में उसी युवक से किशोरी बात करने लगी। शुक्रवार रात किशोरी घर से बिना कुछ बताए युवक के घर पहुंच गई।
रात में जैसे-तैसे परिजनों ने उसे पड़ोस के एक खाली मकान में रुकवा दिया और शनिवार सुबह घर जाने को कहा। किशोरी नही मानी तो युवक के चचेरे भाई ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। उसे महिला सिपाहियों को सौंप दिया गया। अरवल थानाध्यक्ष ओपी सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें