लखनऊ से रोडवेज बस में सवार होकर हरदोई जा रही दो महिलाओं की खाली पड़ी सीट पर एक युवक बैठ गया। सीट पर बैठे युवक ने रास्ते में महिलाओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिलाओं ने विरोध जताया, लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं पड़ा।
बालामऊ पहुंचने पर महिलाओं ने बस के परिचालक से शिकायत की। परिचालक ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माना। इस पर चालक ने कुछ दूर आगे जाकर बस को कोतवाली के सामने रोक दिया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नफीस अहमद निवासी बक्शी तालाब लखनऊ बताया। बताया कि वह शाहाबाद जा रहा था। कोतवाल हंसमती ने बताया कि महिलाओं ने युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)