फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे परिपथ की टीम ने छह बजे जांचा था ट्रैक

Sun, 29 Jan 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
चटकी पटरी की मरम्मत करते रेलवेकर्मी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई रेलवे स्टेशन पर रेलवे परिपथ की टीम ने शुक्रवार सुबह छह बजे ही ट्रैक की जांच की थी। इसके बाद अप लाइन से कई ट्रेनें गुजरीं। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर एक की पटरी चटक गई। समय रहते आरपीएफ स्टाफ की नजर चटकी पटरी पर पड़ गई। जिससे मरम्मत होने तक ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। इससे हादसा टल गया।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक की जांच और मरम्मत की जिम्मेदारी रेलवे परिपथ की रहती है। रात में ट्रैक को रूटीन चेक किया जाता है, जो कि सुबह छह बजे तक चलता है। शुक्रवार को भी सुबह छह बजे ही टीम ने चेकिंग की थी। जिसमें अप लाइन के प्लेटफार्म नंबर एक का ट्रैक भी शामिल था। करीब आठ बजे आरपीएफ के जवान थाने के सामने चहल कदमी कर रहे थे।

इसी दौरान थाने से करीब 50 मीटर दूरी पर अप लाइन की पटरी चटकी दिखी। जिसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी गई थी। इसके बाद टूटी पटरी को बदल कर नई पटरी लगाई गई थी। सीनियर सेंक्सन इंजीनियर सफाक उल्ला खां ने बताया कि अधिक सर्दी पड़ने पर पटरियां सिकुड़ती हैं। इसके विपरीत गर्मी के सीजन में पटरियां फैलती हैं। इसके लिए नियमित तौर से ट्रैक की जांच होती है। जांच में जो भी खामियां सामने आती हैं उनकी मरम्मत करा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें