फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमय ढंग से घर वापस पहुंची शिक्षिका

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। संडीला विकास खंड के ग्राम सोम स्थित प्राथमिक विद्यालय की लापता हुई शिक्षिका शुचि रानी गुरुवार को रहस्यमय ढंग से अपने लखनऊ स्थित आवास पर पहुंच गई। शिक्षिका के घर पहुंच जाने के बाद मलिहाबाद थाने की पुलिस भी घर पहुंची और पूछताछ की।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सोम में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात शुचि रानी मंगलवार को लखनऊ स्थित अपने घर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह लापता हो गई थी। पिता कृष्ण गोपाल गुप्ता ने मलिहाबाद थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। गुरुवार को शिक्षिका अपने घर वापस पहुंच गई। शुचि रानी के मुताबिक वह मैजिक पर सवार होकर घर जा रही थी।
काकोरी के निकट वह बेहोश हो गई और उसके बाद गुरुवार की सुबह उसे होश आया और उसने खुद को पारा चौकी के निकट पाया। वहां ई-रिक्शा से अपने घर पहुंची। शुचि का कहना है कि उसका मोबाइल, एटीएम, पर्स व पहने हुए जेवर भी गायब मिले। संडीला कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मामले की विवेचना मलिहाबाद पुलिस कर रही है। इसलिए उन्हें बहुत जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें