फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला पल्लेदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। बुधवार शाम से लापता माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रुदामऊ निवासी पल्लेदार का शव गुरुवार सुबह गांव में स्थित एक बाग में आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रुदामऊ निवासी नितिन (22) पुत्र रामचंद्र बचपन से ही अपने ननिहाल में रहता था। नितिन माधौगंज स्थित मंडी में पल्लेदारी करता था। मामा रामनरेश के मुताबिक बुधवार शाम लगभग चार बजे नितिन अचानक घर से लापता हो गया। इसके बाद उसके परिजन तलाशते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गुरुवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने नितिन का शव गांव में ही स्थित एक बाग में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकते देखा तो उसके मामा रामनरेश को जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता ने लगभग पांच वर्ष पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। इसके बाद नितिन की मां ने दूसरी शादी कर ली थी। मृतक के मामा रामनरेश के मुताबिक नितिन नशा करने का भी आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें