फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सूरज चमका पर सर्दी से न दिला पाया राहत

Fri, 03 Jan 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-02-मेडिकल कॉलेज के बाहर सर्दी मेें आग तापते लोग। संवाद
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को तापमान बढ़ा
संवाद न्यूज एजेेंसी

हरदोई। सर्द मौसम के बीच शुक्रवार को सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी रही। सूरज ने कुछ देर के लिए दोपहर में चमक तो बिखेरी, लेकिन खुलकर लोगाें को राहत नहीं दे पाया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में बृहस्पतिवार की अपेक्षा 2.5 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान में 0्र.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। शुक्रवार का अ धिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सयस रहा। शुक्रवार सुबह काफी देर तक घने बादल छाए रहे। सुबह लग रहा था कि दोपहर तक बारिश हो जाएगी और सर्द हवाएं भी लोगों को परेशान कर रही थीं। दोपहर में लगभग एक बजे कुछ देर के लिए सूरज चमका और फिर लुकाछिपी का खेल शाम चार बजे तक चलता रहा। मौसम विभाग की वेधशाला के प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बतायाकि आर्दता सुबह के समय 92 और शाम के समय 76 फीसदी रही। चार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन


एक नजर पिछले कुछ दिनों के तापमान (डिग्री सेल्सियस में) पर
तारीख अधिकतम न्यूनतम
दो जनवरी 13.5 9.5
एक जनवरी 15 10.5
31 दिसंबर 14 11
30 दिसंबर 15 12
29 दिसंबर 24 15
28 दिसंबर 28 15.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें