फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बादलों की ओट में छिपा रहा सूरज, पछुआ हवाओं से सर्दी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में सोमवार को अचानक एक बार फिर मौसम में बदलाव हो गया। आसमान में बादल छाने से सूरज की चमक फीकी पड़ गई। इससे लोगों को दिन में सर्दी का अहसास हुआ। पछुआ हवाओं के चलने से लोगों को दिन में गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

ठंड का असर दिनों दिन बढ़ रहा है और मौसम भी लगातार करवट बदल रहा है। अभी तक मौसम लगातार साफ बना हुआ था, लेकिन सोमवार को अचानक परिवर्तन हो गया। सुबह धूप थी, लेकिन दाेपहर को आसमान में बादल छा गए और सूरज बादलों की ओट में छिप गया। पछुआ हवाओं के चलने से लोगों को सिहरन महसूस हुई और लोगों को गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा।
शाम होते होते वातावरण में धुंध भी छाने लगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने को मिल रहा है। रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 09.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। हवाओं की रफ्तार छह किमी प्रति घंटा रही। जबकि आर्द्रता सुबह के समय 78 प्रतिशत और शाम को 65 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें