फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह ताकते गुजर गया छठा दिन

Wed, 14 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. राम मनोहर लोहिया समग्र्र ग्राम योजना में आवास को लेकर धांधली करने का आरोप लगाकर कार्रवाई किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में शुरू हुआ ग्रामीणों का आमरण अनशन छठे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे ग्राम गढ़ी के सियाराम व राजबहादुर आदि ने बताया कि लोहिया आवासों को लेकर उनके गांवों में जमकर धांधली हुई है। जिम्मेदारों ने गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ दे दिया है। आरोप लगाया कि निर्धन, गरीब खेतिहर मजदूर पेशा लोगों के होने के बावजूद ग्राम प्रधान, सेेक्रेटरी व विकास विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से लोहिया आवासों में अपात्रों का चयन कर लिया गया, जो पूर्व में इंदिरा आवास पा भी चुके हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया जिनके पक्के बड़े-बड़े मकान बने हुए हैं, उनको भी सांठ गांठ कर सुविधा शुल्क लेकर आवास दिलाए जा रहे हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने जांच कराकर इन सभी दोषी जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन


इसके साथ पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद में महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर भी कार्रवाई कराए जाने की मांग की गई। मंगलवार को क्रमिक आमरण अनशन पर छठे दिन राजबहादुर, राजेश, निगम शामिल रहे। इस मौके पर जगराज, रामहेत, राघवेंद्र सिंह, बछराज, दिनेश कुमार, सुधीर और सुनील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें