फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में युवती का शव मिलने से सनसनी

Tue, 02 Feb 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के करीम नगर गांव से निकली नहर में सोमवार सुबह करीब 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। फिलहाल इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


शव मिलने की जानकारी होते ही भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर आए थानाध्यक्ष जावेद अहमद के प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि महिला स्लेटी रंग का लहंगा पहने थी। उसके ऊपर के हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं था। शव तीन-चार दिन पुराना लगा रहा है। महिला के बारे में आसपास जानकारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि महिला की मौत कैसे हुई। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें