फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: तल्ख हुए सूरज ने बढ़ाई तपिश, 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जनपद में गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। शनिवार को दोपहर के समय तीखी धूप से लोग बेहाल हो गए। दिन भर खिली तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ।
विज्ञापन




अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ ही सूर्य देव के तेवर कड़े होने लगे हैं। शनिवार को चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप सीधे शरीर को चुभ रही थी। पश्चिमी दिशा से दस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली शुष्क हवाओं ने तपिश को और बढ़ा दिया।
आलम यह रहा कि जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। जो लोग बाहर निकले, वे भी चेहरे और सिर को कपड़ों से ढके नजर आए। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शनिवार को तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होकर 17.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। सुबह के समय नमी का स्तर 47 प्रतिशत रहा, जो शाम को घटकर महज 16 प्रतिशत पर आ गया। हवा में नमी कम होने से शुष्की बढ़ गई है, जिससे त्वचा और आंखों में जलन जैसी समस्याएं भी देखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें