फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पेट्रोल पंपों पर मनमाफिक चल रहा ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ का नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। एक सितंबर से जिले में ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ नियम की शुरुआत हुई है। नियम का पालन कराने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित कर दिया गया है लेकिन जिले में नियम का असर पेट्रोल पंपों पर अधिक दिखाई नहीं दे रहा है। कुछ पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट फ्यूल नहीं दिया जा है तो कुछ पर कोई नियम नहीं चल रहा है। दोपहिया वाहन चालक बिना किसी रोकटोक के पेट्रोल ले रहे हैं।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की उपयोगिता बताने के लिए एक सितंबर से ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ का नियम लागू किया गया है। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को भी हिदायत दी गई है कि वह बिना हेलमेट पहने लोगों को पेट्रोल न दें। बुधवार को शहर के कई पेट्रोल पंपों पर देखा गया। शहर के अंदर चल रहे पेट्रोल पंपों पर तो नियमों का अनुपालन किया जा रहा है लेकिन चुंगियों और बाहर चल रहे पंपों पर कोई नियम लागू नहीं है।
लखनऊ चुंगी पर ही बने पेट्रोल पंप पर लोगों को बिना किसी रोकटोक के पेट्रोल मिलता दिखा। इसी प्रकार सीतापुर रोड पर कोतवाली के आगे बने पेट्रोल पंप पर किसी नियम का पालन होता नहीं दिखा। यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिन पेट्रोल पंपों पर नियम का पालन नहीं हो रहा है वहां भी जाकर संचालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल न देने के निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें