फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 3.37 करोड़ रुपये से बनेगी सड़क, विधायक ने किया भूमि पूजन

विज्ञापन
फोटो-26-भूमि पूजन करते विधायक आशीष सिंह आशू व अन्य। संवाद
विज्ञापन
मल्लावां। पूरनमऊ से नेकपुर गांव तक की साढ़े तीन किलोमीटर की सड़क के निर्माण का काम शुरू हो गया है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू कराया। 3.37 करोड़ रुपये से बनने वाली इस सड़क से लगभग 20 हजार ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बेरिया रोड स्थित पूरनमऊ से झरियनपुरवा होकर नेकपुर गांव तक पक्की सड़क नहीं थी। कच्ची सड़क के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी होती थी। बरसात के दिनों में तो यहां से निकलना मुसीबत का सबब हो जाता था। क्षेत्रीय लोगों ने विधायक से इस मार्ग का निर्माण कराने की मांग की थी। विधायक के प्रयास से मुख्यमंत्री योगी ने मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकार किया था। बुधवार को विधायक ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके मौर्या ने कहा कि तय समयसीमा में ही मार्ग निर्माण का काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें