फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती ने छीना दिन का चैन, रात की नींद

Thu, 28 Apr 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी रही है। यहां 14 घंटे आपूर्ति की घोषणा के सापेक्ष लोगों को चंद घंटे ही बिजली मिल रही है। दोपहर व रात में बत्ती गुल होने से लोगों का दिन का चैन व रात की नींद उड़ी हुई है। बुधवार को मात्र चार घंटे की आपूर्ति और दस घंटे की रोस्टिंग ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसको लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
विज्ञापन


इस समय आपूर्ति चार्ट के अनुसार रात 12:30 से दोपहर 2:30 बजे तक निर्बाध 14 घंटे बिजली दिए जाने का आदेश है। पर इस आदेश का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। कई घंटे-घंटे की कटौती और लोकल फाल्ट से बिजली गुल होने से भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे हैं। बुधवार को रात में तय समय पर बिजली नहीं आई। 12:30 बजे की जगह 2:45 बजे आपूर्ति शुरू हुई।

इसके बाद बीच-बीच में आवाजाही बनी रही। इस तरह से चंद घंटे की ही बिजली आपूर्ति मिली। सुबह होते ही फिर बिजली गुल हो गई। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे बत्ती आई। 2:15 बजे विद्युत आपूर्ति फिर बंद हो गई। इस तरह बुधवार को चार घंटे ही बिजली मिल सकी, जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ा है। इससे पहले मंगलवार की रात भी बिजली की आंखमिचौली बनी रही। लोगों का कहना है कि रात 12:30 बजे जब हरदोई से आपूर्ति शुरू होती है, उस समय सब स्टेशन के कर्मचारी सो रहे होते हैं। ऐसे में उनके जागने तक आपूर्ति चालू नहीं होती है।
विज्ञापन


उधर, इस बाबत अवर अभियंता हंसराज यादव का कहना है कि जितनी आपूर्ति मिलती है, दी जा रही है। बुधवार को देर से बिजली मिली। कुछ कार्यवश दिन में भी कई घंटे की रोस्टिंग की गई। रात को समय पर आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें