फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रम फैलाने वाले विपक्षी दलों की मंशा समझ चुकी है जनता : कमलेश मिश्रा

विज्ञापन
फोटो-50-कछौना में जिला प्रभारी को गदा देकर स्वागत करते नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला। संवा
विज्ञापन
- हरदोई आने पर भाजपा के जिला प्रभारी का जगह जगह हुआ स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। भाजपा के निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष और नवघोषित जिला प्रभारी कमलेश मिश्रा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल कभी ईवीएम पर सवाल उठाते हैं और कभी संविधान को लेकर भ्रम फैलाते हैं। उनकी मंशा को जनता समझ चुकी है। जनता अब विकास, सुशासन, जन कल्याण और सुरक्षा के आधार पर निर्णय करती है।
जिला प्रभारी बनने के बाद मंगलवार देर शाम पहली बार हरदोई आए कमलेश मिश्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। लखनऊ जनपद की सीमा से शुरू हुए स्वागत का सिलसिला शहर आने तक चला। संडीला में क्षेत्रीय विधायक अलका अर्कवंशी और पूर्व विधायक राज कुमार अग्रवाल ने स्वागत किया, तो कछौना में नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पहुंचे कमलेश मिश्रा ने कहा कि विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्य और तर्क के साथ जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और एकजुटता के बल पर हरदोई में भाजपा की जीत होगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, महेद्र सोनी, आकाश सिंह, संदीप सिंह, सौरभ सिंह गौर, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा और सतेंद्र राजपूत, नौमीष त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें